वंदे मातरम् के नाम पर प्रत्येक जनपद में एक चौक घोषित हो – विश्व हिंदू महासंघ।

वाराणसी। राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करने तथा युवाओं में देशप्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश ने एक महत्वपूर्ण मांग उठाई है।विश्व हिंदू महासंघ संगठन ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में एक प्रमुख चौक को “वंदे मातरम् चौक” के नाम से घोषित किया जाए।विश्व हिंदू महासंघ संगठन का मानना है कि वंदे मातरम् केवल एक नारा नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान “वंदे मातरम्” के उद्घोष ने देशवासियों में अद्भुत ऊर्जा और साहस का संचार किया था।
विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में “वंदे मातरम् चौक” बनाए जाने से आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी। यह चौक केवल एक स्थान नहीं होगा, बल्कि देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बनेगा।वहीं विश्व हिंदू महासंघ संगठन के सोशल मीडिया के प्रदेश महामंत्री ई . अखिलेश मिश्रा ने कहा कि “वंदे मातरम्” भारत की आत्मा में बसने वाला मंत्र है। यदि प्रत्येक जनपद में “वंदे मातरम् चौक” स्थापित किया जाता है तो यह न केवल राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देगा, बल्कि युवाओं को देश के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखने की प्रेरणा भी देगा।
विश्व हिंदू महासंघ संगठन ने प्रदेश सरकार से यह भी आग्रह किया है कि इन चौकों पर “वंदे मातरम्” से जुड़े ऐतिहासिक संदर्भों और स्वतंत्रता संग्राम की झलक को दर्शाने वाले शिलालेख या स्मारक भी स्थापित किए जाएं, जिससे लोग वहां आकर राष्ट्रभक्ति की भावना से प्रेरित हो सकें।विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश ने आशा व्यक्त की है कि प्रदेश सरकार इस मांग पर गंभीरता से विचार करेगी और जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।


