मैक्स टाप स्कालरशिप से सम्मानित हुए छात्र कबीर गौड़

वाराणसी शिवपुर थाना क्षेत्र शिव विहार कॉलोनी के रहने वाले छात्र कबीर गौड़ को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैक्स टॉप की ओर से कॉलरशिप प्रदान की गई है। कबीर गौड़ संत जोसेफ स्कूल शिवपुर में पछले 5 वर्षों से अध्ययनरत हैं बौर अपनी मेहनत व प्रतिभा के बल पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। मैक्स टॉप द्वारा आयोजित कॉलरशिप कार्यक्रम के अंतर्गत कबीर गौड़ को पहली बार – 3000 की स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है। कबीर गौड़ के पिता का नाम रोहित गौड़ तथा माता का नाम निधि गौड़ है। कबीर ने इस सम्मान
के लिए मैक्स टॉप के डायरेक्टर मिथुन मोदी और संत जोसेफ स्कूल
के प्रधानाचार्य का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से ही उन्हें यह सफलता मिली है और आगे भी वे इसी तरह मेहनत कर अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे।

