Varanasi UP ..हनुमान जयंती का उत्साह काशी में छाई भक्ति की लहर

हनुमान जयंती का उत्साह काशी में छाई भक्ति की लहर

विश्व हिंदू महासंघ भारत के कार्यक्रमों में शामिल हुए प्रमुख पदाधिकारी

मुख्य पदाधिकारियों की उपस्थिति ने बढ़ाई कार्यक्रम की गरिमा

वाराणसी। काशी, जो एक प्राचीन अध्यात्मिक नगरी है, यहां हर त्योहार को भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाता है। हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर पूरे शहर में भक्ति का माहौल छा गया। विश्व हिंदू महासंघ भारत के बैनर तले विभिन्न स्थानों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और सामूहिक आरती का आयोजन शामिल रहा। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में मणि मंदिर, दुर्गाकुंड, सुन्दरपुर और काजीसराय स्थित हनुमान मंदिर सहित शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर विश्व हिंदू महासंघ भारत के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में संगठन के कार्यकर्ताओं और भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान हनुमान की जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा और भक्तों ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ भारत के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष चंदन तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष सिंह, सुकेश सिंह तथा अन्य गणमान्य सदस्यों ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। जिला अध्यक्ष चंदन तिवारी ने हनुमान जयंती के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि भगवान हनुमान की कृपा से समाज में शक्ति, साहस और एकता का संचार होता है। उन्होंने काशी की आध्यात्मिक परंपरा को बनाए रखने और युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया और संगठन की ओर से भविष्य में ऐसे आयोजनों को और व्यापक बनाने की बात कही गई। हनुमान जयंती के इस अवसर पर काशीवासियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया, जिससे शहर में सकारात्मक और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

Related posts