Varanasi UP…कम्पोजिट विद्यालय बौलिया बड़ागांव में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित।

कम्पोजिट विद्यालय बौलिया बड़ागांव में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित।

वाराणसी। कम्पोजिट विद्यालय बौलिया बड़ागांव के संकुल सभागार में सोमवार, 6 अप्रैल 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के मेधावी छात्रों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों के साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।
कक्षा 5 में ईशानी शर्मा ने प्रथम, अंजली देवी ने द्वितीय तथा निति विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 8 में खुशी गौड़ प्रथम, पायल मिश्रा द्वितीय और आर्या मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं।
समारोह के दौरान समाजसेवी विपुल कुमार शर्मा के सहयोग से कक्षा 5 एवं 8 के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 1100 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को 750 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 501 रुपये की धनराशि दी गई। इसके अतिरिक्त सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया।
कार्यक्रम में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्थान प्राप्त छात्रों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न, कॉपी, पेन, रबर, कटर एवं पेंसिल भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता संतोष कुमार शर्मा ने की। कार्यक्रम में अकबाल नारायण शर्मा, विजय कुमार मिश्रा, आलोक कुमार मिश्रा, शुभम गौड़, अंकित शर्मा, शिवकुमारी देवी, ज्योति विश्वकर्मा, मंजू शेखर, रविन्द्र प्रसाद भारती, छेदीलाल, हिमांशु कुमार सिंह, रजनीश मणि, राजेश कुमार वर्मा, अशोक कुमार यादव, मीनू कुमारी देवी एवं धर्मेन्द्र कुमार यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन राकेश चंद्र पाठक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, कम्पोजिट विद्यालय बौलिया बड़ागांव द्वारा किया।

Related posts