SAHARANPUR NEWS मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत बालिकाओं व महिलाओं को डिजिटल एरेस्टिंग व झूठी अफवाह के बारे में दी जानकारी

 

धारा लक्ष्य समाचार 

सहारनपुर।
थाना जनकपुरी क्षेत्र मे बालिकाओं व महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत बालिकाओं व महिलाओं को डिजिटल एरेस्टिंग व झूठी अफवाह के बारे में समझाया गया।
सशक्तिकरण एवं सरकार द्वारा चलाई गयी योजनाओ और बच्चो के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमो के बारे मे बताया। उनके अधिकारो, सुरक्षा और संरक्षण के बारे मे जागरुक किया गया। साईबर फ्राड एवं साईबर क्राईम के बारे मे भी जागरुक किया गया । सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी दी गयी तथा महिलाओ और बालिकाओ क हेल्पलाईन नंबर 1090 वूमेन पावर, 1930 साइबर अपराध, 108 एंबुलेंस सेवा व 112 पुलिस आपातकालीन सेवा,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन आदि के बारे मे जानकारी दी गयी, उनकी समस्याएं को पूछी गयी पम्पलेट वितरित किए गएl

Related posts