SAHARANPUR NEWS अम्बेडकर जयंती को लेकर शांति समिति की बैठक

 

धारा लक्ष्य समाचार 

सहारनपुर।
अंबेडकर जयंती को लेकर बेहट रोड नाजिरपुरा चौकी में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समीक्षा बैठक की। आपसी भाईचारे के साथ अंबेडकर जयंती को मनाने की अपील की। कहा कि कोई भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं होनी चाहिए।
बुधवार को क्षेत्र के ग्राम प्रधान, मन्दिर समिति के अध्यक्षों व गणमान्य लोगों के साथ बैठक में एएसपी मनोज यादव ने कहा अंबेडकर जंयती पर कोई भी नई परंपरा शुरु न की जाए। सभी लोग सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करें। कोई भी ऐसा काम न करें जिससे कानून व्यवस्था बिगड़े, आपस में सभी भाईचारा बनाकर रखें। थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने कहा कि सभी लोग पुलिस का सहयोग करें। कोई भी व्यक्ति कानून को हाथ में लेने की कोशिश न करे।
उन्होंने चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था बिगड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। भीम आर्मी के ज़िलाध्यक्ष सन्नी गौतम ने अंबेडकर जयंती पर गांवों में साफ़ सफाई और चूना का छिड़काव कराए जाने की बात रखी। एसडीएम सदर सुबोध कुमार ने कहा कि खंड विकास अधिकारी को गांवों में साफ सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधान इरशाद अली, मन्दिर समिति के अध्यक्ष शीशराम व सुधीर कुमार आदि लोगों ने भरोसा दिलाया कि सभी लोग जंयती आपसी प्रेम भाई चारा और सौहार्द के साथ मिलजुलकर मनायेंगे। प्रधान हाजी साबिर प्रतिनिधि शहीद, सुशील, प्रवीण, मदन मसरूफ आदि रहे।

Related posts