भाविप ने ज्योतिबा फुले जी के जयंती पर पर्यावरण संरक्षण हेतु किया यज्ञ ।

वाराणसी भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा ने आज महापुरुष जयन्ती के क्रम में रामापुरा स्थित मातृमंदिर कन्या गुरुकुल में प्रान्तीय दायित्वधारियों सहित शाखा सचिव, शाखा वित्त सचिव, सदस्याओं व सदस्यों के साथ शाखा गतिविधि संयोजक (संस्कार) की सीमा श्रीवास्तव व शाखा गतिविधि संयोजक (पर्यावरण) के सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में कार्यक्रम की संयोजिकाओं मंजू गौतम (निवर्तमान कोषाध्यक्ष-नीलकण्ठ) व ममता उपाध्याय के संयोजकत्व में महात्मा ज्योतिबा फुले जी के जयन्ती दिवस पर गोष्ठी व पर्यावरण संरक्षण हेतु यज्ञ के साथ किया ।
यज्ञ का कार्यक्रम आचार्या गायत्री आर्या के ब्रह्मत्व में हुआ ।
इस कार्यक्रम में प्रान्तीय अध्यक्ष हरीश वालिया, प्रान्तीय उपाध्यक्ष विष्णु सेठ व प्रान्तीय सचिव कमल कुमार सिंह के साथ शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल, सुनीता अग्रहरि, जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के उपप्रधान प्रमोद आर्य ‘आर्षेय’, राजेश राय, माधुरी बरनवाल व गुरुकुल की ब्रह्मचारिणियाँ उपस्थित रहीं ।
शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल ने सभी का स्वागत किया । आचार्या ने यज्ञ से पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया । महात्मा ज्योतिबा फुले जी को नमन करते हुए प्रान्तीय अध्यक्ष ने महात्मा फुले जी को नारी शिक्षा को शिक्षित करने के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला । सभी दायित्वधारियों द्वारा ब्रह्मचारिणियों को कापी, लेखन सामग्री, मिष्ठान व फल वितरित किए गये । उपस्थित जनों को फल व मिष्ठान का वितरण प्रसाद के रूप में हुआ ।

