Varanasi UP…प्रोत्साहन-2026 में 350 छात्र-छात्राएं सम्मानित।

प्रोत्साहन-2026 में 350 छात्र-छात्राएं सम्मानित।

वाराणसी, सनबीम शिक्षण समूह द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह ‘प्रोत्साहन-2026’ का भव्य आयोजन सनबीम वरुणा में किया गया। इस अवसर पर समूह की विभिन्न शाखाओं के लगभग 350 छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ. विक्रम सिंह, अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक, उपाध्यक्ष भारती मधोक, निदेशिका अमृता बर्मन सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत निदेशिका अमृता बर्मन ने किया।
समारोह में सनबीम की विभिन्न शाखाओं—अन्नपूर्णा, भगवानपुर, इंदिरा नगर, लहरतारा, सारनाथ, सनसिटी, वरुणा, इंटरनेशनल वरुणा, कॉलेज फॉर वीमेन भगवानपुर, वीमेन्स कॉलेज वरुणा एवं ग्रामीण स्कूल करसड़ा—के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति, आलराउंडर, कलर्स एवं अन्य श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को आकर्षक बना दिया। ‘सुरप्रवाह ऑर्केस्ट्रा’ के तहत छात्रों ने मधुर गीतों की प्रस्तुति दी, वहीं इंदिरा नगर तथा वीमेन्स कॉलेज भगवानपुर के विद्यार्थियों ने नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक एवं उपाध्यक्ष भारती मधोक ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निदेशिका अमृता बर्मन ने छात्रों को सफलता के मूलमंत्र बताते हुए निरंतर प्रयास और अनुशासन पर बल दिया।
मुख्य अतिथि डॉ. विक्रम सिंह ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का पालन आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षकों का सम्मान करने और जीवन में आदर्श स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के अंत में सहायक निदेशिका प्रतिमा गुप्ता एवं विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भी छात्रों को सम्मानित करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में रुचि विकसित करने तथा एक बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा दी।

Related posts