Varanasi UP…क्वींस कॉलेज, वाराणसी में जनपद स्तरीय पुस्तक जागरूकता एवं सुलभता मेला

क्वींस कॉलेज, वाराणसी में जनपद स्तरीय पुस्तक जागरूकता एवं सुलभता मेला।

वाराणसी। क्वींस कॉलेज में बुधवार, 22 अप्रैल 2026 को “शिक्षा, संस्कार और सेवा का संगम” थीम पर जनपद स्तरीय पुस्तक जागरूकता एवं सुलभता मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य निजी प्रकाशकों की महंगी एवं अनधिकृत पुस्तकों के प्रचलन पर रोक लगाते हुए विद्यार्थियों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण पुस्तकें उपलब्ध कराना और अभिभावकों को आर्थिक राहत प्रदान करना है।
कार्यक्रम का उद्घाटन धर्मेंद्र सिंह, सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया। यह आयोजन संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह एवं जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ
मेले का समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया यह विशेष रूप से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए लाभकारी रहा। जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अपील की गई है कि वे अपने छात्रों को इस मेले का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।
इसके साथ ही “पुस्तक दान अभियान” की भी शुरुआत की जा रही है, जिसके तहत घरों में रखी पुरानी किताबों को एकत्र कर जरूरतमंद विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाएगा। आयोजकों का मानना है कि यह पहल शिक्षा के प्रसार के साथ सामाजिक सहयोग की भावना को भी मजबूत करेगी।

Related posts