Varanasi UP…भारत सुरक्षा परिषद यूपी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

भारत सुरक्षा परिषद यूपी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

वाराणसी स्थित पराड़कर स्मृति भवन में भारत सुरक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की राज्य प्रबंधकारिणी समिति के निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह (अध्यक्ष), डॉ. विजय प्रताप सिंह (उपाध्यक्ष), डॉ. सुल्तान खान (मुख्य सचिव) एवं नीता सिंह (संयुक्त सचिव) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
मुख्य अतिथि डॉ. अशोक कुमार सिंह ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए परिषद के जनहित कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल की छात्रा श्रद्धा बरनी को पेंटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न अधिवक्ताओं, समाजसेवियों एवं परिषद के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। अंत में डॉ. सविता पूनम ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related posts