स्वर्णकार समाज का सम्मान समारोह संपन्न, 332 सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित।

वाराणसी। पराड़कर स्मृति भवन, गोलघर में रविवार को उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ (जिला इकाई वाराणसी) द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 332 सदस्यों को प्रमाण पत्र व परिचय पत्र दिए गए।
प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ ने बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए समाज की सुरक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि हालात नहीं सुधरे तो 2027 विधानसभा चुनाव में समाज राजनीतिक भागीदारी करेगा।
मुख्य अतिथि नवनीत वर्मा व विशिष्ट अतिथि विनीत सेठ ने शिक्षा व सामाजिक मजबूती पर जोर दिया। कार्यक्रम में शस्त्र लाइसेंस में प्राथमिकता, सुरक्षा व्यवस्था और पीड़ितों को आर्थिक सहायता जैसी मांगें भी उठाई गईं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दयाशंकर सेठ ने की, जबकि संचालन घनश्याम सेठ ने किया। स्वागत दिलीप सेठ व धन्यवाद ज्ञापन जनार्दन वर्मा ने दिया।

