जय मां दुर्गे सेवा ट्रस्ट का भव्य वार्षिक महोत्सव आज संपन्न।
प्रतिभाओं का हुआ शानदार प्रदर्शन।


वाराणसी।जय मां दुर्गे सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित दो दिवसीय भव्य वार्षिक महोत्सव का आज रविवार, 26 अप्रैल को सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह आयोजन बंगाली टोला इंटर कॉलेज में बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न जिलों एवं वाराणसी के अनेक स्कूलों से आए बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
महोत्सव के पहले दिन 25 अप्रैल को सामान्य ज्ञान, ड्राइंग, मेहंदी, ब्यूटीशियन एवं कला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे दिन 26 अप्रैल को ट्रेडिशनल मॉडलिंग एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां बच्चों ने अपनी कला और संस्कृति का बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा आयोजित छह प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही, समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 50 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
जय मां दुर्गे सेवा ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष आयोजित होने वाला यह महोत्सव बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें मंच प्रदान करने का एक सराहनीय प्रयास है, जिसमें दूर-दराज के जिलों से भी प्रतिभागी हिस्सा लेते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में ट्रस्ट की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम संयोजक एवं ट्रस्ट अध्यक्ष ज्योति प्रजापति तथा कोषाध्यक्ष अनुराग शर्मा के नेतृत्व में यह आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान सुनीता अग्रवाल, काजल चांदनी, विक्रम , संस्थापिका शीला देवी, सुधीर, जया भट्टाचार्य, अनीता चौरसिया, संजय चांदनी, डाली चांदनी, आकांक्षा सिंह सहित सभी पदाधिकारियों एवं वॉलिंटियर्स का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
जय मां दुर्गे सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह महोत्सव न केवल बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करता है, बल्कि समाज में सांस्कृतिक जागरूकता और उत्साह का भी संचार करता है।
