Barabanki UP: मौलाबाद घाट पर ₹66 लाख की लागत से बने पीपा पुल का लोकार्पण

Dhara lakshya samachar Pvt Ltd

हैदरगढ़ (बाराबंकी):

विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आज एक बड़ी सौगात क्षेत्रवासियों को मिली।विधायक दिनेश रावत के प्रयासों से आदि गंगा माँ गोमती के पावन तट स्थित मौलाबाद घाट पर लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए लगभग ₹66 लाख की लागत से निर्मित पीपा पुल का विधिवत उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ फीता काटकर पुल का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला, क्योंकि यह पुल वर्षों से क्षेत्र की प्रमुख आवश्यकता बना हुआ था।

विधायक दिनेश रावत ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मौलाबाद घाट पर पीपा पुल के निर्माण से अब स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी, विशेषकर किसानों, छात्रों और व्यापारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। बरसात के समय जहां पहले लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता था, वहीं अब यह पुल उनके समय और दूरी दोनों की बचत करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में निरंतर विकास कार्यों को गति दी जा रही है और गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी क्षेत्र की अन्य समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

स्थानीय ग्रामीणों ने पुल निर्माण के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुल उनके लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। वर्षों से इस मांग को लेकर कई बार आवाज उठाई गई थी, जो आज जाकर पूरी हुई है।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया। संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न करा

या गया।

 

Related posts