शताब्दी भवन नवीनीकरण में आधुनिकता व गुणवत्ता पर जोर: कुलपति
वाराणसी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने शताब्दी भवन अतिथि गृह के नवीनीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षों, सभागार व अन्य सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आधुनिक सुविधाओं के साथ पारंपरिक गरिमा बनाए रखने के निर्देश दिए। कुलपति ने कहा कि भवन को अतिथि सत्कार व अकादमिक आयोजनों के लिए आदर्श केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।


इस दौरान उन्होंने लालभवन के कार्यों का भी जायजा लेकर समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
