गौरीगंज/अमेठी। पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में मिली जीत के उपलक्ष्य में गौरीगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में उत्साहपूर्ण माहौल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में एकत्रित होकर जोरदार नारेबाजी करते हुए खुशी का इजहार किया।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत का जश्न मनाया और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। साथ ही पश्चिम बंगाल चुनाव में योगदान देने वाले उत्तर प्रदेश सहित देशभर के कार्यकर्ताओं तथा बंगाल, असम और पांडिचेरी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी सहित पार्टी नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, चन्द्रमौलि सिंह, राकेश त्रिपाठी, जिला महामंत्री विषुव मिश्रा, सोनू यज्ञसैनी, जयप्रकाश तिवारी, अजय अग्रवाल, अजय सिंह, दिनेश तिवारी, संतोष दुबे, विनोद मिश्रा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंत में राष्ट्र और संगठन की उन्नति के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
