मंदिर में पूजन कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई जीत की खुशी

संग्रामपुर/अमेठी। जनपद के संग्रामपुर क्षेत्र के अंतर्गत विशेषरगंज स्थित कालीमाता मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां काली का दर्शन-पूजन कर जीत की खुशी मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर उत्साह व्यक्त किया।

जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के निर्देशन में कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से बाजार में लड्डू वितरित किए और जनसंपर्क कर खुशी साझा की।

मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनता के विश्वास का परिणाम है, जिसे आगे भी सेवा के रूप में कायम रखा जाएगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ मार्गदर्शक कन्हैयालाल पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष विपिन शुक्ल, चंद्रकेश यादव, शंभूनाथ पांडेय, कुंज बिहारी शुक्ल, बबलू वर्मा सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts