Hariyana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971 में अद्वितीय वीरता का परिचय

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971 में अद्वितीय वीरता का परिचय देने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर होशियार सिंह की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि मेजर होशियार सिंह का जीवन साहस, शौर्य और देशभक्ति की सर्वोच्च मिसाल है। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी मेजर होशियार सिंह ने जिस अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

उन्होंने कहा, “उनके अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान का यह राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।” मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे ऐसे वीरों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और राष्ट्र की एकता व अखंडता को मजबूत बनाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि मेजर होशियार सिंह जैसे महान सैनिकों के कारण ही देश सुरक्षित और गौरवान्वित है।

मेजर होशियार सिंह को 1971 के भारत-पाक युद्ध में असाधारण बहादुरी के लिए देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। उनकी वीरता की गाथाएं भारतीय सेना के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हैं।

Related posts