अमेठी। जनपद अमेठी के विकास खंड भादर अंतर्गत ग्राम पंचायत लहना के मोचवा गांव से एक बुजुर्ग महिला के अचानक लापता होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। परिजनों के अनुसार महिला बिना बताए घर से कहीं चली गई और काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
घटना की सूचना तत्काल थाना पीपरपुर में दी गई, जहां गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम द्वारा महिला की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है।
इस घटना के बाद गांव में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। वार्ड क्रमांक 33 के सदस्य अमर यादव ने भी परिजनों के साथ मिलकर थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी और जल्द से जल्द महिला को खोजने की मांग की है।
अमर यादव ने कहा, “हम लोग लगातार खोजबीन में लगे हुए हैं, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस को इस मामले में तेजी दिखानी चाहिए ताकि महिला का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।”
पुलिस का कहना है कि सभी संभावित स्थानों पर तलाश जारी है और मामले के शीघ्र खुलासे के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
