जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा धारा लक्ष्य समाचार
रायबरेली।महराजगंज नगर पंचायत के रुद्रनगर वार्ड नंबर 6 में गुरुवार को विकास कार्यों की नई शुरुआत हुई। चंदापुर रोड से महदेई के मकान तक जाने वाले मार्ग पर सीसी रोड, कवर्ड नाली और पथ प्रकाश व्यवस्था के निर्माण कार्य का शुभारंभ चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने फावड़ा चलाकर किया।करीब 20 लाख 98 हजार रुपये की लागत से बनने वाली इस योजना से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।
लंबे समय से खराब रास्ते और जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों में निर्माण कार्य शुरू होने से खुशी का माहौल है।वार्ड सभासद रामकुमार यादव ने बताया कि सड़क और नाली निर्माण होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी तथा क्षेत्र का समुचित विकास होगा।
उन्होंने कहा कि वार्ड में आगे भी कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनका लाभ स्थानीय नागरिकों को मिलेगा।इस अवसर पर अंकुर वैश्य, नूरुल हसन, विजय धोनी, पीयूष साहू सहित दर्जनों स्थानीय लोग मौजूद रहे।
