Raybareli news: जमीन पर कब्जे का आरोप, पीड़ित महिला ने एसपी कार्यालय पहुंच लगाई न्याय की गुहार

जिला रिपोर्टर रायबरेली रोहित मिश्रा धारा लक्ष्य समाचार

रायबरेली जनपद में जमीनों पर अवैध कब्जे के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सदर तहसील क्षेत्र के सतांव गांव का है, जहां एक पीड़ित महिला ने दबंगों पर उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता पूजा अपने पति और मासूम बच्चे के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। महिला का आरोप है कि दबंगों ने उसकी जमीन पर दोबारा कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया।

पीड़िता के अनुसार, पूर्व में तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा मामले का निस्तारण कर उसकी जमीन वापस दिलाई गई थी, लेकिन अब फिर से दबंगों ने दबंगई के बल पर जमीन पर कब्जा कर लिया।

महिला ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं।फिलहाल पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।

Related posts