जिला रिपोर्टर रायबरेली रोहित मिश्रा धारा लक्ष्य समाचार
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित संतोषी माता के मंदिर के बगल में संचालित हो रही एक मीट की दुकान का वीडियो बीते बुधवार की देर रात स्थानीय कस्बे के ही रहने वाले एक युवक के द्वारा अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट से वायरल किया गया। जिसमें उक्त युवक के द्वारा वीडियो वायरल करते हुए बताया जा रहा है कि जहां पर हाईवे किनारे यह मीट की दुकान खुलेआम संचालित हो रही है,
वहां से मात्र 50 मीटर की दूरी पर संतोषी माता का मंदिर और उक्त मीट की दुकान के सामने हाईवे के दूसरी तरफ हनुमान जी का मंदिर स्थित है। साथ ही साथ उक्त व्यक्ति के द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि दिनभर शासन और प्रशासन के लोग इसी जगह से गुजरते रहते हैं, लेकिन मौजूदा सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों की और वह ध्यान नहीं देते हैं।
उक्त व्यक्ति के द्वारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के पश्चात शासन प्रशासन से उसे पर कार्यवाही करने की बात कही गई है। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।
