Varanasi UP…ऑपरेशन अमानत के तहत यात्रियों को लौटाया खोया सामान।

ऑपरेशन अमानत के तहत यात्रियों को लौटाया खोया सामान।

वाराणसी, मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. रामकृष्णन के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और खोए सामान की बरामदगी का अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 07 मई को पनियहवां स्टेशन पर अवध एक्सप्रेस के जनरल कोच में मिला यात्री का बैग सत्यापन के बाद सूरज राय को सौंप दिया गया। वहीं औड़िहार पोस्ट पर चौरी चौरा एक्सप्रेस में मिला बैग भी सत्यापन उपरांत यात्री दुर्गेश साहनी को वापस किया गया। रेलवे सुरक्षा बल की इस कार्रवाई की यात्रियों ने सराहना की।

Related posts