जिला रिपोर्टर रायबरेली रोहित मिश्रा
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न कार्यालयों के पटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई एवं आमजन की सुविधाओं का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु एवं व्यवस्थित रखी जाएं।
उन्होंने पेयजल की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने, परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा कार्यालयों में कार्यों के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न पटलों पर अभिलेखों के रख-रखाव एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप आमजन को बेहतर एवं सुगम प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के समय अपरजिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) अमृता सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्यशील सिंह सहित संबंधित अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहें।
