Raybareli news: मानकों के उल्लंघन पर एमआर पाली क्लिनिक को स्वास्थ्य विभाग की नोटिस

जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महराजगंज (रायबरेली)। कस्बा स्थित इन्हौना रोड पर संचालित एमआर पाली क्लिनिक स्वास्थ्य विभाग की जांच के घेरे में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि क्लिनिक पर स्वास्थ्य मानकों के उल्लंघन और गंभीर लापरवाही के आरोप लगे थे।

वीडियो वायरल होने के बाद अधीक्षक डॉ. गणनायक पांडेय ने क्लिनिक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आने पर क्लिनिक संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए थे।अधीक्षक ने बताया कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य निजी क्लीनिक संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है।विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related posts