Raybareli news: महाराणा प्रताप की जयंती पर जगतपुर में निकाली विशाल शौर्य यात्रा

महाराणा ने देश और धर्म की लड़ाई लड़ी: सचिन तिवारी 

जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली।जगतपुर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के शुभ अवसर पर आज क्षेत्र में करणी सेना के तत्वावधान में भव्य एवं विशाल शौर्य यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’ और ‘जय राजपूताना’ के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा। प्रदेश प्रवक्ता सचिन तिवारी और युवा जिलाध्यक्ष पिंकू सिंह के नेतृत्व में यात्रा में भारी संख्या में युवा और करणी सेना के पदाधिकारी भगवा ध्वज लेकर शामिल हुए।

महाराणा प्रताप ने हमें स्वाभिमान से जीना सिखाया: सचिन तिवारी यात्रा के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए करणी सेना के प्रदेश प्रवक्ता सचिन तिवारी ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने संबोधन में हुंकार भरते हुए कहा:

“महाराणा प्रताप केवल एक राजा नहीं, बल्कि राष्ट्र के गौरव और अदम्य साहस के प्रतीक थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी कभी हार नहीं मानी और घास की रोटी खाना स्वीकार किया, लेकिन अपना सिर नहीं झुकाया।

महाराणा प्रताप ने हमें विपरीत हालातों में भीस्वाभिमान और वीरता के साथ जीना सिखाया है।इस अवसर पर करणी सेना के प्रदेश प्रवक्ता सचिन तिवारी युवा जिलाध्यक्ष पिंकू सिंह, छोटू सिंह, एसपी सिंह उत्कर्ष तिवारी, रितिक तिवारी और अंशुल, अभय बघेल समेत तमाम करणी सैनिक शामिल रहे

Related posts