चौरसिया फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक में छात्रावास निर्माण पर हुई चर्चा।
वाराणसी। अखिल भारतीय चौरसिया महासभा, कोलकाता का चुनाव 22 अप्रैल 2023 को हाजीपुर, पटना (बिहार) में सम्पन्न हुआ था। चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए प्रदीप चौरसिया ने आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए दिल्ली में छात्रावास निर्माण की घोषणा की थी, ताकि आईएएस, पीसीएस, इंजीनियरिंग एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को सुविधा मिल सके।
इसी उद्देश्य से चौरसिया फाउंडेशन ट्रस्ट की स्थापना की गई। ट्रस्ट के तहत दिल्ली के रोहिणी में लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से 6 मंजिला छात्रावास भवन का निर्माण कराया जा रहा है।
इस संबंध में ट्रस्टीगण की बैठक 9 मई 2026 को होटल रमाडा, रामनगर रोड कटेसर में आयोजित की गई, जिसमें देशभर से लगभग 50 ट्रस्टी शामिल हुए। संस्था के महामंत्री टी.एन. चौरसिया ने पिछले तीन वर्षों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया ने बताया कि चौरसिया भवन (छात्रावास) का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर समाज को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कानपुर में 5 बिस्वा जमीन उपलब्ध कराने तथा शीघ्र ही वाराणसी में भी छात्रावास निर्माण कराने की बात कही।
बैठक में नए ट्रस्टियों ने निर्धारित शुल्क जमा कर ट्रस्ट की सदस्यता ग्रहण की और संस्था को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप चौरसिया ने की, जबकि संचालन महासचिव सुधीर चौरसिया ने किया।
इस अवसर पर डॉ. अजय चौरसिया, टी.एन. चौरसिया, राजेन्द्र बनारसी, गंगाराम चौरसिया, राजेश महतो, देवकुमार, संजय चौरसिया, गोपाल चौरसिया, श्रवण चौरसिया, कैलाश नाथ चौरसिया, जगत नारायण चौरसिया, रामेश्वर चौरसिया, गणेशनी चौरसिया, श्यामा देवी एवं प्रीति चौरसिया सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
