अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के राष्ट्रीय चुनाव सम्पन्न।
प्रदीप चौरसिया अध्यक्ष व सुधीर चौरसिया महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित।
वाराणसी। अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के आगामी सत्र 2026-2029 के लिए चुनावी प्रक्रिया रविवार को होटल रमाडा (रामनगर रोड, कटेसर) में संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी महेश कानड़ी (उज्जैन), जगत नारायण चौरसिया (सिंगरौली, मध्य प्रदेश) एवं सुरेश चौरसिया की देखरेख में आयोजित आमसभा में पिछले तीन वर्षों के कार्यों एवं आय-व्यय का विवरण पारदर्शिता के साथ प्रस्तुत किया गया, जिसका उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
चुनाव अधिकारी महेश कानड़ी ने बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 निर्धारित थी। अध्यक्ष पद के लिए प्रदीप चौरसिया, महासचिव पद के लिए सुधीर चौरसिया तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए नरेन्द्र नाथ चौरसिया ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। किसी भी पद पर विरोध में नामांकन न होने के कारण सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री कैलाशनाथ चौरसिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर दायित्वभार सौंपा। वहीं, नवनिर्वाचित टीम द्वारा चुनाव अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय प्रभारी एवं पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री टी.एन. चौरसिया को “भीष्म पितामह” सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गंगाबाबू चौरसिया (पूर्व राज्यपाल, सिक्किम), कैलाशनाथ चौरसिया (पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश), रामेश्वर चौरसिया (पूर्व विधायक, नोखा बिहार), सुरेन्द्र चौरसिया (विधायक, रामपुर कारखाना), आलोक चौरसिया (विधायक, डाल्टेनगंज), प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय चौरसिया, देवकुमार चौरसिया, राजेन्द्र बनारसी, राजेश महतो सहित बड़ी संख्या में चौरसिया समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
