Raybareli news: रायबरेली जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, हार्ट मरीज का फर्श पर हुआ इलाज

जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा 

 धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई हैं। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हार्ट के मरीज को फर्श पर लिटाकर इलाज करते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि मरीज दयाराम, निवासी भीतरगांव थाना गुरबक्शगंज, सीने में दर्द की शिकायत के बाद जिला अस्पताल पहुंचे थे।

परिजनों का आरोप है कि इमरजेंसी वार्ड में बेड उपलब्ध न होने के कारण मरीज को जमीन पर ही लिटाकर उपचार दिया गया। वायरल वीडियो में अस्पताल की अव्यवस्था साफ दिखाई दे रही है, जिससे लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ गई है।घटना सामने आने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है और यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts