जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
सरेनी रायबरेली,मामला सरेनी क्षेत्र के ग्राम पुरे बाबा रासीगांव का है, जहां अनुसूचित जनजाति के लोग रहते हैं जो स्थाई निवासी हैं लोगों का कहना है कि गर्मी ने सुख चैन छीन रखा है लू के थपेड़ो में असर दिखना शुरू कर दिया है जिस कारण नहाने को तो दूर पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। लोगों से जानकारी की गई तो पता चला कि पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है पानी लेने के लिए अगल-बगल के गांव के लोगों की गलियां सुनकर हाँथ पैर जोड़कर पानी लाना पड़ता है या कोई किसान भाई खेत की सिंचाई करता है ।
तो वहां से पानी लाना पड़ता है जिससे हमारे जीवन का निर्वहन होता है उनका कहना कि हम लोग पढ़े-लिखे नहीं है इसलिए हमारी कोई नहीं सुनता ग्राम प्रधान राशि गांव से कहने पर भी कोई ध्यान नहीं देते है किसी काम के लिए कहो तो आनाकानी करते है।ना पानी की व्यवस्था है ना नाली की व्यवस्था है गांव में गंदगी दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है जिससे तरह-तरह की बीमारियां फैल रही है।
गांव में एक भी हैंड पंप आज तक नहीं,गांव के बाहर एक छोटा समरसेबल पंप लगा है जो आए दिन खराब रहता है अगर उसे बनवाना भी है तो हम लोग चंदा लगाकर बनवाते हैं वह भी तालाब के किनारे है जो बारिश में ढक जाता है उसमें भी पानी भरने के लिए कड़ी मशक्त करनी पड़ती है।कीचड में घुस कर पानी भरना पड़ता है।
