जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी जनपद की इन्हौना पुलिस ने सरिया गबन के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रायबरेली जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से 12.13 मीट्रिक टन सरिया और डीसीएम वाहन बरामद किया है। यह सरिया बिहार से उन्नाव भेजी जा रही थी,
लेकिन आरोपियों ने उसे बेचने की नीयत से रायबरेली में छिपा दिया था।गिरफ्तार आरोपियों में महराजगंज थाना क्षेत्र के बेरसरी गांव निवासी डीसीएम चालक धीरज सिंह तथा शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के ठोकरपुर निवासी वाहन मालिक सुरेंद्र कुमार शामिल हैं।
शनिवार रात इन्हौना, शिवरतनगंज और चंदापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पूरे नायब मजरे कैडावा गांव में दिलीप यादव के मकान के पास छिपाकर रखी गई सरिया बरामद की।पूछताछ में चालक धीरज सिंह ने बताया कि 5 मई को पटना स्थित दीना आयरन एंड स्टील लिमिटेड से सरिया उन्नाव पहुंचाने के लिए लोड की गई थी।
वाहन मालिक के कहने पर सरिया को उन्नाव न ले जाकर रायबरेली में छिपा दिया गया, ताकि बाद में उसे ऊंचे दामों में बेचा जा सके।क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
