बाल मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टालों पर उमड़ी भीड़
पूर्व प्रधान महेंद्र शाह सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ, सम्पादक सुधीर शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन कर वितरित की चॉकलेट एवं पॉपकॉर्न
धारा लक्ष्य समाचार
त्रिवेदीगंज बाराबंकी। श्री राम नारायण मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शनिवार को बाल मेला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व प्रधान महेंद्र शाह सिंह ने फीता काटकर मेला प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर धारा लक्ष्य समाचार पत्र के सम्पादक सुधीर शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉल और उनके अंदर छिपी प्रतिभा को देखकर मन आनंदित हो उठा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, व्यावहारिक ज्ञान और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है। बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए इस तरह के मंच मिलना बेहद सराहनीय है।
उन्होंने बच्चों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों से चॉकलेट एवं पॉपकॉर्न खरीदे और उन्हें बच्चों के बीच ही वितरित किया। इससे बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान डीएलएस समाचार के डायरेक्टर एवं एडवोकेट कुलदीप कुमार शर्मा (के.के.), अभय त्रिवेदी, विद्यालय के चेयरमैन एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक धनपति प्रसाद विश्वकर्मा, डायरेक्टर वीर प्रकाश विश्वकर्मा, प्रबंधक ललित विश्वकर्मा तथा प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति विश्वकर्मा सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
इसके अलावा अभिभावकों में सुनील कुमार शर्मा, रोहित बाजपेई, कमलेश विश्वकर्मा, तेज नारायण गुप्ता, अनुज अवस्थी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सुधीर शर्मा ने विद्यालय परिवार को इस सुंदर एवं प्रेरणादायक आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ईश्वर से कामना की कि सभी बच्चे जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करें और अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन करें।
ऐसे आयोजन न केवल बच्चों के बचपन को खुशियों से भरते हैं, बल्कि उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए भी तैयार करते हैं।
