धारा लक्ष्य समाचार पत्र
देवघर। राष्ट्रीय एकता मंच के झारखण्ड प्रान्त के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता ने भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैय्या की उपासना को समर्पित लोक आस्था और प्रकृति के महापर्व छठ पूजा महोत्सव के दूसरे दिन ‘खरना’ अनुष्ठान का छठ व्रतियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान भास्कर (सूर्यदेव) एवं छठी मैया की असीम कृपा से सबों के जीवन में सुख, शान्ति, समृद्धि व खुशहाली बनी रहे, यही कामना है।
लोक आस्था और अटूट श्रद्धा व विश्वास के इस पावन महापर्व पर भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया हम सबों के जीवन को सुख, आरोग्य और खुशहाली से आलोकित करते हुए हर-घर मे खुशहाली और खुशियों का वास करें, ऐसी भगवान भास्कर से प्रार्थना है। आज खरना महापर्व पर व्रतियों द्वारा शुद्धता और पवित्रता के साथ मिट्टी के चूल्हे पर पारंपरिक आम के लकड़ी द्वारा गुड़ के खीर का पावन प्रसाद बनाया जाता है।
आज का अनुष्ठान छठ व्रतियों के हाथों माथे पर तिलक और खरना का प्रसाद भक्तों के लिए परम सौभाग्य का क्षण है। सात्विक भोजन, पवित्र मन से मनाया गया यह महापर्व हर कठिन परिस्थितियों में छठी मैया के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा को दर्शाता है। यह पर्व हमें भारत की समृद्ध संस्कृति और जीवन मूल्यों को सहेजने तथा आत्म – शुद्धि, मन की निर्मलता और जीवन में अनुशासन बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
यह महापर्व सादगी और पवित्रता का त्योहार है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति समर्पण,संयम, साधना, लोक कल्याण की भावना, एवं सामाजिक समरसता का संदेश देता है।
