Varanasi UP…आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के प्रधान बने आचार्य स्वदेश जी।

आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के प्रधान बने आचार्य स्वदेश जी।

लखनऊ स्थित आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के प्रांतीय कार्यालय में आयोजित बृहद अधिवेशन एवं चुनाव में मथुरा के नैष्ठिक ब्रह्मचारी आचार्य स्वदेश जी महाराज को सर्वसम्मति से पुनः प्रधान चुना गया। उनके निर्वाचन पर प्रदेशभर के आर्य जनों में हर्ष और उत्साह का माहौल रहा। अधिवेशन में उपप्रधान, मंत्री एवं कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का भी सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ।

कार्यक्रम में वाराणसी सहित विभिन्न जनपदों के आर्य समाज प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा आचार्य स्वदेश जी को माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रमोद आर्य आर्षेय, रवि प्रकाश आर्य, चन्द्रदीप आर्य, रवि प्रकाश बरनवाल, चन्द्रपाल आर्य, अखिलेश आर्य, शशिकांत आर्य, उदय आर्य, रामदेव शास्त्री एवं अजीत आर्य सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Related posts