जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली।बछरावां थाना क्षेत्र में शारदा नहर के पास मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश सोनू और चंद्रशेखर के पैर में गोली लग गई।
घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी अमेठी और प्रतापगढ़ जनपद के निवासी हैं तथा इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में पता चला कि दोनों ने कुछ दिन पहले एक महिला से लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटी गई दो सोने की चैन, मंगलसूत्र, झुमका, 20 हजार रुपये नकद, अवैध तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
