Barabanki UP: रुकनापुर गांव में विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Dhara Lakshya samachar pvt Ltd

त्रिवेदीगंज बाराबंकी। विकासखंड त्रिवेदीगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जगतखेड़ा के रुकनापुर गांव में ज्येष्ठ माह के दूसरे मंगलवार के अवसर पर ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार सिंह अधिवक्ता संजय सिंह,डॉक्टर शेषपाल सिंह द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ आयोजित इस भंडारे में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप मौजूद रहे। उनके साथ ब्लॉक प्रमुख सुनील सिंह, उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ राजेश विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार रामजी द्विवेदी,सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। आयोजकों द्वारा प्रसाद वितरण एवं बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी। पूरे कार्यक्रम में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करते हैं। वहीं ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार ने सभी आगंतुकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी तरह धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related posts