जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर किए जा रहे दावों की पोल उस समय खुल गई, जब शहर कोतवाली क्षेत्र के लोहानीपुर में नाबालिग द्वारा चलाए जा रहे ऑटो के पलटने से एक अन्य नाबालिग की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर जमकर हंगामा हुआ।बताया जा रहा है कि बीते दिनों बचत भवन में सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई थी,
जिसमें जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए थे। वहीं एआरटीओ प्रवर्तन उमेश कटिहार द्वारा भी कार्रवाई के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन ताजा घटना ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना के बाद घायल किशोर को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉ. रोशन पटेल ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
