Raybareli News: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी पति गिरफ्तार।

जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। महराजगंज क्षेत्र के चंदापुर थाना पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

पुलिस के मुताबिक मृतका के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व अखिलेश कुमार यादव निवासी ओलीपुर सम्रेहदा थाना चंदापुर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने बीते 7 मई को जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मामले को गंभीरता से लेते हुए चंदापुर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नामजद आरोपी अखिलेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक अमित मलिक एवं सरोज कुमार त्रिवेदी शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया

Related posts