महापौर पैदल पहुंचे नगर निगम कार्यालय।
‘नो फ्यूल डे’ मुहिम से दिया ईंधन बचत व पर्यावरण संरक्षण का संदेश
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत आह्वान को आगे बढ़ाते हुए महापौर अशोक कुमार तिवारी गुरुवार को पैदल ही नगर निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ‘नो फ्यूल डे’ अभियान के तहत प्रतिदिन पैदल दफ्तर आने का संकल्प निभाते हुए अधिकारियों, पार्षदों और कर्मचारियों से भी सप्ताह में एक दिन पेट्रोल-डीजल वाहनों का उपयोग न करने की अपील की। शनिवार को नगर निगम में ‘नो फ्यूल डे’ मनाया जाएगा, जिसके लिए पार्षदों ने साइकिल व इलेक्ट्रिक वाहनों की तैयारी शुरू कर दी
