Raybareli News: हाईकोर्ट के आदेश पर तालाब की जमीन से हटे अवैध कब्जे, चला बुलडोजर

जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली में तालाब की सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। सदर तहसील प्रशासन ने हरचंदपुर थाना क्षेत्र के कण्डौरा गांव में पुलिस बल की मौजूदगी में पांच लोगों के अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। बताया जा रहा है कि करीब चार बीघे से अधिक तालाब की जमीन पर कब्जा कर मकान समेत अन्य निर्माण कर लिए गए थे।

हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और चिन्हित अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान गांव में हलचल का माहौल बना रहा, जबकि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

तहसीलदार सदर आकृति श्रीवास्तव ने बताया कि तालाब और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे हटाने का अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि कण्डौरा गांव में पचास से अधिक लोगों द्वारा कब्जा किया गया था। जिन लोगों ने तहसीलदार कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील की है, उनके निर्माण फिलहाल नहीं हटाए गए, जबकि अपील न करने वालों के अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की

Related posts