Varanasi UP…भारत विकास परिषद ‘सृजन’ शाखा का चतुर्थ दायित्वग्रहण

भारत विकास परिषद ‘सृजन’ शाखा का चतुर्थ दायित्वग्रहण

चौथी बार अध्यक्ष बनी- शशी श्रीवास्तव,सचिव डा०रमा सिंह व कोषाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा निर्वाचित

भारत विकास परिषद ‘सृजन’ शाखा द्वारा दायित्वग्रहण उदयन’ का आयोजन होटल रीजेन्सी में किया गया । सर्वप्रथम अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा स्वामी विवेकानन्द व मां भारती का माल्यापर्ण, दीप प्रज्जवलन, बन्देमातरम गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया हुआ। कार्यक्रम के शुरूआत में सृजन शाखा के समर्पित एवं कर्मठ सदस्य अनिल श्रीवास्तव के असामयिक निधन पर मौन श्रृद्धाजंलि दी गयी। सत्र 2025-26 में किये गये कार्यों के सन्दर्भ में अध्यक्षा शशी श्रीवास्तव, सचिव रमा सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा व महिला सहसंयोजिका रेखा शुक्ला द्वारा अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी। अध्यक्ष द्वारा वर्ष पर्यंत अच्छे कार्यों के लिए सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संरक्षक ज्ञानेन्द्र बहादुर द्वारा परिषद के पाँच सूत्र के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी।

 

शाखा के सत्र 2026-27 के नये सदस्यों को प्रान्तीय संगठन सचिव ऋषि शुक्ला एवं प्रान्तीय अध्यक्ष हरविन्दर वालिया ने निर्वाचित अध्यक्षा शशी श्रीवास्तव, सचिव डा० रमा सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा को शपथ दिलाया।

 

दायित्वग्रहण में आये हमारे मुख्य अतिथि प्रो० बिहारी लाल शर्मा, कुलपति सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वद्यिालय ने संस्कृति व संस्कार के ऊपर उद्बोधन दिया एव विशिष्ट अतिथि डॉ ऋतु खन्ना (ग्यानोलाजिस्ट) ने भी उपरोक्त विषय पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता अनिल जाजोदिया एवं सुनील सिन्हा द्वारा परिषद के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी उपलब्ध कराई गई। क्षेत्र व प्रान्त से आये दायित्वधारी द्वारा भी परिषद के कार्ययोजना के बारे में जानकारी प्रदान की गयी । शहर के प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राजेश पांडे ने वहां उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया, शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने राम स्तुति प्रस्तुत की एवं नशामुक्ति के दुष्प्रभाव के बारे में नाट्य प्रस्तुत कर जागरूक किया।

कार्यक्रम का संचालन काव्या सिन्हा व शाम्भवी सिंह द्वारा किया गया।

धन्यवाद ज्ञापन शिवाजी श्रीवास्तव मार्गदर्शक द्वारा कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गयी। कार्यक्रम को सफल बनाने में नवीन प्रकाश,संजय, पूनम, रंजना, अनिल,आंकाक्षा, संध्या, ब्रजेश लाल, प्रदीप कुमार, बृजेश पाठक, अनिल अन्नू सहित उदय वेताल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts