Varanasi UP….लमही में गूंजी प्रेमचंद की ‘स्वामिनी’, साहित्यप्रेमियों ने सुनी कहानी।

लमही में गूंजी प्रेमचंद की ‘स्वामिनी’, साहित्यप्रेमियों ने सुनी कहानी।

वाराणसी। लमही स्थित प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र ट्रस्ट द्वारा आयोजित साप्ताहिक साहित्यिक कार्यक्रम “सुनो मैं प्रेमचंद” का 1917वां दिवस आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रो. महेंद्र मोहन वर्मा ने प्रेमचंद की कहानी ‘स्वामिनी’ का पाठ किया।

कार्यक्रम में वाराणसी सदर के अपर जिलाधिकारी नीतीश सिंह ने कहा कि प्रेमचंद की कहानियों की सबसे बड़ी ताकत उनके जीवंत पात्र होते हैं। डॉ. मनोहर लाल ने कहानी की चर्चा करते हुए कहा कि ‘स्वामिनी’ मध्यवर्गीय परिवार, पारिवारिक कलह, संपत्ति विवाद और स्त्री अस्मिता के प्रश्नों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती है।

कार्यक्रम की शुरुआत मुंशी प्रेमचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। विनोद कुमार वर्मा ने काव्यपाठ भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में साहित्यप्रेमी, विद्यार्थी एवं शोधार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संचालन आयुषी दूबे ने किया।

Related posts