रायबरेली के सलोन कोतवाली क्षेत्र के दुबहन गांव का मामला, पुलिस से कार्रवाई की मांग।
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली जनपद के सलोन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी के साथ कथित छेड़छाड़ और उसके बाद परिवार पर हमले का गंभीर मामला सामने आया है।पीड़ित पक्ष के अनुसार, किशोरी 16/05/2026 की शाम लगभग 8:45 बजे एक निमंत्रण कार्यक्रम से घर लौट रही थी। इसी दौरान दुबहन के पास स्थित एक दुकान के समीप गांव के ही एक युवक पर उसका हाथ पकड़कर जबरदस्ती करने का आरोप लगाया गया है। किसी तरह किशोरी मौके से बचकर घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी।
परिजनों का कहना है कि जानकारी मिलने के बाद जब वे आरोपी पक्ष से बात करने उनके घर पहुंचे तो वहां गाली-गलौज और मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान परिवार के लोगों को चोटें भी आईं और जान से मारने की धमकी दी गई।पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि शिकायत देने के बावजूद स्थानीय स्तर पर मुकदमा दर्ज करने में देरी हो रही है।
, जिससे वे न्याय की मांग कर रहे हैं।इस मामले को लेकर छोटे लाल ने 17/05/2026 को सलोन थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
