जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली।दीवानी कचेहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने लखनऊ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ता एक दिन की हड़ताल पर रहे और न्यायिक कार्य से विरत रहकर धरना-प्रदर्शन किया।
अधिवक्ताओं ने लखनऊ में हुए लाठीचार्ज को लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था पर हमला बताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता दीवानी कचेहरी परिसर में एकत्र हुए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अधिवक्ताओं के हड़ताल पर रहने से कचहरी का कामकाज प्रभावित रहा और विभिन्न मामलों की सुनवाई भी बाधित हुई।
