Trivediganj barabanki news: ज्येष्ठ माह के मंगलवार पर भिलवल बाजार में विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। विधानसभा हैदरगढ़ क्षेत्र के विकासखंड त्रिवेदीगंज अंतर्गत भिलवल बाजार में ज्येष्ठ माह के पावन मंगलवार के अवसर पर राम सुमिरन उर्फ बाबू जी द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से जुड़े इस आयोजन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

भंडारे में भक्तों के लिए पुड़ी, सब्जी, छोला, चावल, कढ़ी, पना सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी और देर शाम तक प्रसाद वितरण का क्रम चलता रहा। आयोजन स्थल पर भक्ति एवं सेवा का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर आयोजकों एवं क्षेत्रीय लोगों ने श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर सहयोग किया। कार्यक्रम में बाल विकास पुष्टाहार के प्रदेश अध्यक्ष अजीत यादव, भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंबर शरण जायसवाल, राजेश वर्मा प्रधान, बाबू अरुण यादव, गुडडू कुरैशी, अरविंद यादव, पिंटू यादव, छोटू विश्वकर्मा, पूर्व प्रधान लाल बहादुर यादव, धर्मेंद्र यादव, नसीम खान, लल्लन सामानी, अनीश खान, युवा नेता रवि चौरसिया, विपिन, प्रेम यादव, भुट्टू नेता, विनीत मौर्य, चौकी इंचार्ज विपिन सिंह, बीडीसी कालिदीन, रणजीत यादव (लाला) सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

Related posts