Raybareli News: तीसरे बड़े मंगल पर गूंजे जयकारे, दसवंतपुर व हनुमानगढ़ी मंदिर में हुआ विशाल भंडारा

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महराजगंज, रायबरेली। तीसरे बड़े मंगल के अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। ग्राम दसवंतपुर तथा रायबरेली रोड स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में मंगलवार को विशाल भंडारे और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों और आयोजन स्थलों पर उमड़ पड़ी।ग्राम दसवंतपुर में कार्यक्रम का आयोजन मोहित सिंह चौहान द्वारा कराया गया,

जबकि हनुमानगढ़ी मंदिर में भाजपा नेता पवन साहू एवं लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव के नेतृत्व में भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी व छोला-चावल का प्रसाद वितरित किया गया।पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से माहौल गूंज उठा।

क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश जायसवाल, सभासद सूर्य प्रकाश वर्मा, विजय धीमान, अनुराग अग्रहरी, घनश्याम चौरसिया, रामप्रसाद, भानुप्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह चौहान, राहुल सिंह,

प्रशांत सिंह चौहान, सत्येन्द्र सिंह, नागेन्द्र सिंह, बलबीर सिंह, रणविजय सिंह, विनय प्रताप सिंह, अजित सिंह बंटी, नितिन सिंह और आयुष सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts