जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली।मिल एरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। थाना क्षेत्र के उमरा गांव के पास स्थित शारदा नहर में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सिराज पुत्र रईस, उम्र लगभग 27 वर्ष, निवासी काशीराम कॉलोनी, थाना मिल एरिया, जनपद रायबरेली के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार 19 मई 2026 को करीब शाम 4:00 बजे सिराज शारदा नहर में नहा रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही मिल एरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को बाहर निकलवाया गया। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
