Varanasi UP…परभुनन्दन वेलफेयर चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

परभुनन्दन वेलफेयर चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

वाराणसी। परभुनन्दन वेलफेयर चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आकाश गंगा फिजियोथेरेपी सेंटर के डॉ० विनोद कुमार सिंह द्वारा लगभग 250 लोगों की बीएमडी (Bone Mineral Density) एवं विटामिन-डी की निःशुल्क जांच की गई।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा विशेषज्ञों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया। आयोजन का उद्देश्य लोगों को हड्डियों एवं विटामिन-डी से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक करना और समय रहते जांच के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी जनहित में ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Related posts