Barabanki UP: रामसनेहीघाट पावर हाउस में ट्रांसफार्मर बना आग का गोला, रातभर मची अफरा-तफरी

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बाराबंकी के रामसनेहीघाट स्थित 33/132 केवीए पावर हाउस में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे अचानक एक विद्युत ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें करीब 30 फीट ऊंचाई तक पहुंच गईं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलते ही रामसनेहीघाट फायर यूनिट की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

सुरक्षा को देखते हुए पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई तत्काल बंद कर दी गई, जिससे कई इलाकों में रातभर अंधेरा छाया रहा प्रारंभिक जांच में भीषण गर्मी और ओवरहीटिंग को आग लगने की मुख्य वजह माना जा रहा है। फायरमैन अभिषेक मणि त्रिपाठी ने बताया कि समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं विद्युत विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की बात कही है।

Related posts