Raybareli News: अघोषित बिजली कटौती पर भड़के सलोन विधायक, SDO को फोन पर लगाई फटकार

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

रायबरेली।जिले के डीह पावर हाउस क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती को लेकर उपभोक्ताओं और ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। परेशान ग्रामीणों ने अपनी समस्या क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार कोरी तक पहुंचाई, जिसके बाद विधायक ने विद्युत विभाग के एसडीओ सुरेन्द्र कुमार को फोन कर जमकर फटकार लगाई।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लगातार बिजली की आवाजाही और घंटों कटौती से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट से ग्रामीणों में नाराजगी है। शिकायत मिलने पर विधायक अशोक कुमार कोरी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीओ से व्यवस्था सुधारने और नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।विधायक ने कहा कि जनता को अनावश्यक परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

और बिजली व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं विभागीय अधिकारियों ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

Related posts