मडुवाडीह कोचिंग डिपो में नि:शुल्क मेडिकल कैंप आयोजित।
150 रेल कर्मचारियों की हुई स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया परामर्श।
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष एवं एनएफआईआर, नई दिल्ली के जोनल सचिव रमेश मिश्रा के अथक प्रयास तथा पापुलर हॉस्पिटल, वाराणसी के सौजन्य से शनिवार को कोचिंग डिपो बनारस (मडुवाडीह) में रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं समाधान हेतु नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप में पापुलर हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा रेल कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इस दौरान फिजिशियन, ऑर्थो, गैस्ट्रो एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने कर्मचारियों की जांच की। डॉक्टर अपूर्व, डॉक्टर अख्तर अंसारी, डॉक्टर महेश तिवारी एवं डॉक्टर मनोज ने कर्मचारियों का परीक्षण किया।
मेडिकल कैंप में कर्मचारियों के शुगर, ब्लड प्रेशर, किडनी, लिवर एवं हृदय संबंधी जांच के साथ-साथ ईसीजी, आंख एवं थायराइड की भी जांच की गई।
कैंप का उद्घाटन कोचिंग डिपो अधिकारी (सीडीओ) विनीत रंजन ने स्वयं मेडिकल जांच कराकर किया। इस अवसर पर उपमुख्य इंजीनियर गोरखपुर एमपी सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर ईएनएचएम अभिषेक राय सहित कई पर्यवेक्षक भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पीआरकेएस के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश मिश्रा, संयुक्त मंडल मंत्री अमरनाथ सिंह, केंद्रीय सहायक महामंत्री मोहम्मद जावेद, मंडल संगठन मंत्री अरविंद कुमार सिंह, शाखा अध्यक्ष अविनाश मिश्रा, शाखा मंत्री अब्दुल अख्तर, बृजेश कुमार, नीतीश कुमार, संजय तिवारी एवं मंडल प्रवक्ता पीडी श्रीवास्तव समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
मेडिकल कैंप का सफल संचालन पापुलर हॉस्पिटल के अमित शुक्ला, देवकांत जैन एवं राहिल खान ने अपने अथक परिश्रम से किया। रेल कर्मचारियों एवं रेल परिवार ने आयोजन टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
कैंप में लगभग 150 रेल कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ उठाया।
